अनजाने में हमने जो जीवन जिया
अनजाने में हमने जो जीवन जिया है
महसूस अब होता है
वहीं ख्याल, वहीं चेहरा, वहीं किस्सा
आंखों में अब होता है
हम तो जीवन यूं ही गुज़ार रहे थे
पता चला जीना तो तब होता है
जब कोई अपना लफ़्ज़ों में ही नहीं
सांसों में भी होता है