आरास्ता दाढ़ी,बाल मौज-दार उफ़! क्या क़ातिल हों गया
उसकी नज़र क्या पड़ी कमबख्त ये दिल ग़ाफ़िल हों गया
वो सुर्ख़-ओ-सफ़ीद सा ऊपर सें काली कमीज़ लाजवाब
पहले सें वो कातिल हैं दिल काबू करना मुश्किल हों गया
इरादा न था मुहब्बत का पऱ एक झटके में दिल हार गए
जाने क्या ख़ास था जो वो इस दिल के क़ाबिल हों गया
बे-शर्त,बे-नियाज़,बे-कैद,बिला-मुआवज़ा चाहा उसे मैंने
क्या मामूली ही समझेगा अग़र चाँद युहीं हासिल हों गया
पहली दफ़ा देखा उसको निगाहे क़मीज पऱ ही ठहर गई
दिल ज़रा सा धड़का था वो बिना दस्तक दाखिल हों गया
न माँगा था उसको न क़ोई ख़्वाब देखा था फिर भी मग़र
न जाने कब वो कृष्णा की इस जिंदगी में शामिल हों गया
-कृष्णा शर्मा