हर ख़्वाब, हर उम्मीद-ए-आस क़ो अश्क़ो सें धो दिए
औरत ज़ात पे जाने कितने तीर मेरे सीने में चुभो दिए
एक छोटा सा कमरा चंद किताबें और बेहिसाब अश्क़
न जाने कितनी शिकायते कितने ग़म शानो पे ढ़ो दिए
दिल में पत्थर की तरह दब गई ज़ब चीखे लबों की यूँ
फिर घुटन बढ़ी तो कमरा बंद करके चुपके सें रो दिए
ना जाने कितना ज़र्फ देखना रह गया मेरी बेबसी का
हर जगह सें इल्ज़ाम हिस्से आया तो ख़्वाब खो दिए
इश्क़, मुहब्बत, प्यार, वफ़ा तो बाद की बाते हैं जानाँ
फ़क़त पैदाइश पऱ न जाने अश्क़ आँखों में पिरो दिए
बेटी बनकर हारे गए हम जैसे बहन बनकर दुत्कारे गए
थक हार कर कृष्णा अपना वजूद जैसे मिट्टी में बो दिए..
-कृष्णा शर्मा