बाप की बेरुख़ी एक बेटी की जिंदगी निगल गई
वो मरी तो लगा किसी के चक्कर में फिसल गई
बेटी का कितना ज़र्फ देखेगी दुनिया मालूम नहीं
हर लम्हें हर रिश्ते हर पैमाने के ज़हर में ढल गई
किसी क़ो कुछ ज़ाहिर करना छोड़ दिया कब का
ये दुनिया वाले कह रहे लड़की कितना बदल गई
चीखने-चिल्लाने सें क्या गलत सही साबित होगा
चुप रहे क्यूंकि लगा अब बिगड़ी बात सम्भल गई
एक बेबसी ये के क़ोई दर ही नहीं औरत के हिस्से
वो अपने घर में ही हर वक़्त अपनों में ओझल गई
दाग़ तो जैसे हर लम्हा इंतज़ार में रहा कृष्णा के यूँ
जैसे पैदाईस के साथ ही गुनाह करके मुक़म्मल गई..
-कृष्णा शर्मा