विज्ञापन

ये क्यों न हो, ये क्यों न हो?

krishna murari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बहार जब रात में आये ,
        
                                                    
                            
तो क्यों न हो, तो क्यों न हो।
वर्षों से बन्द खिड़की खुल जाये,
ये क्यों न हो, ये क्यों न हो?।१।।

पग बढ़े मद भरे,
मग लगे डग-मगे।
जग दिखे सक-पगे,
कुछ ऐसा वैसा हो जाये।
ये क्यों न हो, ये क्यों न हो?।२।।

स्वर लहर थिर गयी,
अश्क बन गिर गयी।
चेतना थी सिहर गयी,
लब भी तो थे थरथराये।
ये क्यों न हो, ये क्यों न हो?।३।।

श्रृंगार रस में,
प्यार के वश में।
टूटी जो कसमें,
छवि झिलमिल कर जाये।
ये क्यों न हो, ये क्यों न हो?।४।।

नैन रतिसानें,
बैन शर्मानें।
मन ही मन हुलसानें,
बिन कहे सब कह जाये।
ये क्यों न हो, ये क्यों न हो?।५।।

ख्वाब वो भी थे पुराने,
तकल्लुफों के थे ज़माने।
अटपटे से लगते थे बहाने,
बरबस मन भरमाये,
ये क्यों न हो, ये क्यों न हो?।६।।
-कृष्ण मुरारी पाण्डेय
 
4 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all