स्मृतियाँ न विस्मृत हैं होती प्रिये
प्रेम कब का तुम्हारा है मृत हो गया
तुम तो हो कितनी दयालु प्रिये
प्रेम सबका तुम्हे स्वीकृत हो गया
ज्ञात मुझको हुआ जब इस बात का
हृदय घात पाकर जीवित रह गया
तुम्हारी प्रबंधन कला देख कर
प्रलोभित यह मन था चकित रह गया
जो संदेश पाया था मैंने कभी
अन्य लोगों से सुनकर भ्रमित हो गया
मृत कहना उसे क्या सही है प्रिये
जो न जन्मा कभी कैसे मृत हो गया
- कृष्ण कुमार सिंह