विज्ञापन

स्कूल की यादें संग जाएंगी

Khushi Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जब जन्म हुआ इस दुनिया में ,
        
                                                    
                            
एक शब्द भी ना बोल पाया था।
प्रथम गुरु मां बाप ने विद्यालय ,
का महत्व बतलाया था।।

जब चलना सीखकर विद्यालय,
की ओर कदम बढ़ाया था।
तब अपने हाथ पकड़ कर,
सही रास्ता दिखलाया था।।

स्कूल इन यादों का ना भूल पाएंगे ,
इसकी यादों को संग ले जाएंगे।। - 2

पढ़ा- लिखा कर इस काबिल बनाया ,
कि समाज के लिए कुछ कर सकूं ।
अपनी जिंदगी में आने वाली कठिनाइयों ,
का अकेला सामना कर सकूं ।।

इस बात का एहसास है ,
आज छूट जाएगा साथ ।
उन गुरुजनों का जिन्होंने सिखाया ,
जीवन का हर एक पाठ।।

स्कूल इन यादों का ना भूल पाएंगे ,
इसकी यादों को संग ले जाएंगे।। - 2

स्कूल की हर गलियां ,
अब अजनबी -सी बन जाएगी।
बचपन में की गई मस्तियाँ ,
अभी यहीं छूट जाएगी ।।

क्लासेस में जो शरारते,
अब दोबारा ना कर पाएंगे ।
किताबों में रखे मोर पंख,
बस किताबों में रह जाएंगे ।।

स्कूल इन यादों का ना भूल पाएंगे ,
इसकी यादों को संग ले जाएंगे।। - 2

अनजाने में कर दी हमने कोई गलतियां ,
तो माफ कर दीजिएगा समझ कर हमारी नादानियां।
यही गलतियां आपको हमारी याद दिलाएंगी,
हमारे दिलों में आपकी यादें हमेशा के लिए रह जाएगी।।

वादा है स्कूल का नाम रोशन करके दिखाएंगे,
आप सभी को जीवन में कभी नहीं भूल पाएंगे।
हमेशा मिलते रहने का वादा करके ,
आपका साथ यूंही निभाएंगे ।।
स्कूल की खट्टी - मीठी यादों को ,
दिल में समेटे ले जाएंगे ।।।

स्कूल इन यादों का ना भूल पाएंगे ,
इसकी यादों को संग ले जाएंगे।। 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Nathuram Kaswan

8777 कविताएं

View Profile

Aradhana Verma

252 कविताएं

View Profile

1 कविता

View Profile

1 कविता

View Profile