विज्ञापन

मेरी बेटी जब मेरी माँ बन जाती है...

Kayal Mehra

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            " मेरी बेटी जब मेरी माँ बन जाती है "
        
                                                    
                            

मेरी बेटी जब मेरी माँ बन जाती है
वो रखकर सर गोद में अपनी
अपने नन्हें नन्हें
हाथों से सहलाती है
देती है सुकू चाँद- तारों जैसा
अम्बर की मुझें सेहर कराती है
वो झट से पढ़ लेती है आँखों को
मेरी..
वो झट से गढ़ लेती है
बातों को मेरी...
बनकर दादी माँ जैसे मेरी...
मेरी उलझनों को झट से सुलझाती है...
ना सोच ज़्यदा सब अच्छा होगा
ना परेशान हों माँ सब अच्छा होगा..
वो करती है बाते प्यारी- प्यारी
मेरे गमो की हकीम बन जाती है..
मेरी बेटी जब मेरी माँ बन है..
वो मतवाली सी, वो चंचल सी
वो शौक में मेरे हलचल सी
उसके होने से जी जाती हूँ मैं
वो खाबो की मुझें दुनियाँ में
लें जाती है...
मेरी बेटी जब मेरी माँ बन जाती है...
21 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile