क्यूँ कहुँ में उसे चाँद भला
वो बला की खूबसूरत है
मगर उसमें दाग़ थोड़ी है..
धकती है ज्वाला सी
पर गंगा सी शीतलता है
उसमे,
किसीकी खुशियों को
जलाने को...वो आग थोड़ी है..
वो मीठी सी धुन है कोई
जो कानो में नित रहती है.. बजती
वो बेसुरा सा कोई राग थोड़ी है
वो ज्योति है वो बाती है
खुद जलकर करती है
रोशन औरों को
बस तेल डालाकर बैठने को
बस चिराग थोड़ी है
हस्ती रहती है, मुस्कुराति रहती है
वो दिल की बातें सुनती है
उसके पास वो द्वेष, बैर और गुस्से वाला
दिमाग़ थोड़ी है...
है मेल - मिलाप में दुनियाँ उसकी
वो कब किसी से रूखी रहती है
है घर, संसार में रहनी वाली
अकेले रहने को वो कोई
वेराग थोड़ी है।