प्रेम मद चूर
अमेय घट पान
नयन झट मूंद
हृदय हुआ तृप्त
विलोकत आसमान
नवीन चन्द्र उदित
गूंजे शिवली बयार
झूमे रजत कमल ताल
चमके विटप कतार
अरे बिना झंझावात
मोहक सा संसार
प्रिय की बातें हजार
शीतल चंद्रप्रभा
अभ्रक नक्षत्रों की सभा
हृदय प्रसन्न
प्रीत सरल अखंड।
साथ जब प्रिय
काहे अमावस का भय
बजे पूर्णिमा तरंग
हृदय लय मगन
लिखे प्रेम गाथा अनंत
शरद का चन्द्र और भीगा आकाश
ढले जो समय मन अकुलाय
क्षणिक है जीवन जैसे चांद भरी रात
उज्ज्वल सी शांत विभा
पूछे बार बार
वचन निभाएगा क्या
विदा लेता हुआ चांद।।
~काव्यांशी श्रीवास्तवा