विज्ञापन

सुरक्षित,सम्मानित रहे हमारा ये संविधान

kavita Chouhan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हमारा संविधान, हमारा अभिमान
        
                                                    
                            

कलम से लिखी गई जो ,
भारत की पहचान,
हर पन्ने में बसता है,
जन-जन का सम्मान।

न्याय, स्वतंत्र, समानता,
इसमें बसा सारांश,
संविधान से यूं मिला
अधिकारों का एकांश ।

न कोई छोटा, न बड़ा,
सब है एक समान
जाति-धर्म से परे हो
सबके लिये विधान।

लोकतंत्र की नींव रखके
समाहित हर अध्याय,
नागरिक को मिलता
मौलिक अधिकार,न्याय

बाबा साहब के तप का ,
ये अनुपम उपहार,
था अंबेडकर ने दिया,
भारत को आधार।

आज संविधान दिवस ये
मनायें हर्ष अपार
संविधान अनुच्छेद ये
जीवन मूल्य उपहार

अधिकारों के संग रखें
कर्तव्यों का यूँ मान,
एकता, अखंडता से,
बढ़े देश की शान।

आओ मिलके शपथ लें,
रखें सदा ये ध्यान,
सुरक्षित,सम्मानित रहे
हमारा ये संविधान

विश्व गुरु देश मेरा
बने सदा ही महान
संविधान की गाथा
गाता ये हिंदुस्तान

संविधान हमारा ये
है देश का अभिमान
देश की एकता का
है प्रतीक अभिज्ञान।।
-कविता चौहान
10 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7761 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile