पानी में था खुमार अभी कल की बात है
हमसे था उन्हें प्यार अभी कल की बात है
एक उम्र हो गई है , वो हमसे नहीं मिले ..
करता था इंतजार , अभी कल की बात है
मेरी ओर तको , आज भी हूं शान'दार मैं
वो भी थे शान'दार अभी कल की बात है
अब एक नजर भी जिन्हें भाते नहीं हैं हम
उनको था ऐतबार अभी कल की बात है
उनको मिलूं तो आज मेरा कत्ल कर दें वो
करते थे जां-निसार अभी कल की बात है
-शिवाजी बाजपेयी