विज्ञापन

कवि कुछ ऐसा राग सुनाओ

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कवि कुछ ऐसा राग सुनाओ,
        
                                                    
                            
राष्ट्र सूत्र में बंध जाये।
सभी राज्य हों हार के मोती,
राष्ट्र सुन्दर माला बन जाये।।

हर राज्य है अलग रत्न जैसा,
उसकी पहचान अलग होये।
धागे में पिरोये जाने पर,
एक सुन्दर माला बन जाये।।

जातिवाद का हो उन्मूलन,
क्षेत्रवाद मिट जाये।
भाषा हो विकास की जननी,
धर्म में सहिष्णुता आ जाये।।

भारत में हों या विदेश में,
पर राष्ट्र की गरिमा साथ रहे।
अचानक आये कोई संकट,
राष्ट्र सूत्र में बंध जाये।।

-- Ashrafi Lal Mishra,
   Akbarpur,
   Kanpur


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all