विज्ञापन

परीक्षा परिणाम का लंबा इंतजार

kavi Abhimanyu

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आयोग ने बनाया एक सवाल,
        
                                                    
                            
उस सवाल ने मचा दिया बवाल।
सब पूछ रहे हैं कि रिजल्ट कब आएगा,
कोई बताओ क्या मेरा भी फाइनल सेलेक्शन हो जाएगा।
कोई रोज दस दस बार साइट पर जा रहा है,
काश मुझे लिंक दिख जाये किस्मत आजमा रहा है।
कुछ यहां वहां से जुगाड़ कर अधिकारियों का नंबर ले रहे हैं,
फिर कल पक्का रिजल्ट आ जाएगा एक दूसरे को रोज तसल्ली दे रहे हैं।
उठते जागते बस यही एक मन में ख्याल है,
मेरा सिलेक्शन होगा या नहीं चल रहा हर दम ये ही सवाल है।
सुबह होते ही एक तो रोज पड़ोसी भी घर में आ जाते हैं,
रिजल्ट पूछने के बहाने से दो कप चाय अलग से पी जाते हैं।
उनको पूछे कि मेरे रिजल्ट में तुम्हे क्यों इतनी रुचि है,
हम पहले ही परेशान है कि आखिर कब निकल रही सूची है।
वैसे ये सवाल अब बड़ा गंभीर हो गया है,
अब तो मन भी हमारा अधीर हो गया है,
कुछ सोच रहे हैं काश जल्द ही ये रिजल्ट अब आ जाए,
मुझे उसके घर में रिश्ता भेजने का बहाना मिल जाए।
जो भी हो रिजल्ट आज नहीं तो कल आ ही जाएगा,
इस सवाल से फिर हमेशा के लिए छुटकारा मिल जाएगा।
6 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile

Ankit Kumar

10489 कविताएं

View Profile