मैं देखकर सोचता हूँ ,
व्यक्तियों के ठहराव में !
यहाँ अपना अपनों से दूर है ,
इस ग्रह के पड़ाव में !!
समाज में कथित धर्म की,
कुन्ठित चादर में लिपटी !
हठधर्मी अतिसार से व्यथित ,
बच्चे,बूढ़े,युबक और युबती !!
लेकर बिचलित ह्रदय ,
काँपता हुआ मन !
जला तन ,
हाँफता हुआ बदन लेकर !!
निकले उसी गली कूँचे से ,
किसी धर्म के प्रभाव में !
जहां धर्म के झगड़े खड़े ,
हर शहर के तनाव में !!
बस्तियाँ बहाने के लिए ,
किसी ने नदी के तटबंध तोड़े!
सैलाब में वह बहा,
जिसने नदी के तटबंध जोड़े!!
इस बार तटबंध टूटते ही ,
उसने चिल्ला कर कहा !
मुझको बचा लो ,
मैं सैलाब में बहा !!
भले ही ये पाप मैंने किया ,
उसको भी बचाने का !
लेकिन ये काम है इंसान का ,
इंसान के काम आने का !!
अब चाहे इस ईशनिंदा का पाप ,
मुझे हरबार लगे !
मेरी मासूमियत से ,
तेरी कुरान हर बार जले !!
लेकिन इंसानों को बचाने का,
ये काम में नहीं छोड़ूँगा !
भले ही धर्म आड़े आये,
तो में इस धर्म को तोड़ूँगा !!
क्या मिला है क्या मिलेगा,
धर्म के इस मनमुटाव में !
यहाँ तो दिल जला है ,
नफरत के अलाव में !!
इंसान को समझकर अजनबी ,
किसी ने मजहब की तालीम गढ़ी !
आतंक की हर कालिमा से ,
धर्म की पहली आयत लिखी !!
जीबन को मिटाने बाली ,
यहाँ हर शाम धमाकों से भरी !
धुएँ के गुबार और कोलाहल से ,
मेरी बास्तबिकता सजी !!
तुमको कुछ न मिलेगा ,
इस धर्म के लगाव में !
बस दिल में दर्द ही बड़ेगा ,
हर ज़ख्म के रिसाव में !!
ज़िस धर्म से ,
अमन के चिराग जलते !
निकलते उसी से ,
जलते हुये फतबे !!
अब ये फतवा न रुस्दी और तस्लीमा का ,
सिर्फ धर्म की हैवानियत के लिये हो !
कत्ल ईरान में मेरा ,
हर बार इंसानियत के लिये हो !!
समाज को भय दिखाना ,
तुम अधिकार समझने लगे हो !
क्यों धर्म के ही बहाने ,
खून से हाथ रंगने लगे हो !!
अब तेरे धर्म की ये नियामत ,
मुझे परेशान करती है !
ज़ो अलकायदा के नाम पर ,
इंसान का कत्लेआम करती है !!
अब कितने दर्द और दोगे ,
मुझे इस धर्म के दबाव में !
कश्ती किनारे न छुयेगी ,
जल के अभाव में!!
काम से थके निहत्थे,
मासूम सिर्फ आए तेरी जद में !
नौ-ग्यारह में भी गँवाए ,
हमने सैंतालीस सौ अपने !!
तुम्हारी उन्मुक्त सोच की,
में कीमत समझता हूँ !
इस कलम की खामोशी में ,
में तेरा धर्म लेकर बड़ता हूँ !!
इस धर्म की आढ में भी ,
गैरत की चिंगारी घाव में !
अपने खुदा की शाख गिरे,
धर्म के आखिरी दाॅव में !!
मुझे अय्याशी भरे बाजार दिखते ,
ये किस खुदा के नाम के !
ये कत्लगाह किसने बनाये ,
यहाँ पर खुदा के नाम के !!
क्या तुमने खुद नहीं देखा ,
कि यहाँ पर खुदा क्या है !
ज़माने को क्या बता दोगे ,
कि वहां पर खुदा क्या है !!
सामने खड़े में जिस बक्त ,
तू खुद को देख लेगा !
समझ ले उस बक्त ,
तू खुदा को पहचान लेगा !!
अगर ये धर्म खुदा के हैं,
तो इक साथ तो बैठो !
अगर ये पेगंम्बर खुदा के हैं ,
तो मेरे साथ तो बैठो!!
ज़िससे मेरे संसार की धरा ,
ब्रह्माण्ड की सुन्दरा हो जाये,
खुदा की जन्नत से पहले,
मेरी जन्नत बसुन्धरा हो जाये !!
फिर आकर के तुम देखो ,
इस रूहानियत के गाँव में !
जहां कर्म के फल लगे हैं ,
इंसानियत की छाँव में !!
जीवन की न मिटने बाली ,
परछाईं के पीछे पड़े हो !
भय भूख की भ्रस्टता लिये,
मेरे आगे पीछे खड़े हो !!
अब हर रोज में ही,
इस ईशनिंदा से डरा हूँ !
अपनी भय-भूख लिए ,
धर्म के आगे-पीछे फिरा हूँ !!
ऐसी मन:स्थिति को,
कौन जाने कैसी है !
यहाँ दिन भी निकला,
उस पर दम घुटने की कैंची है !!
अतीत की परछाई से ,
निकली हुई सिमटी दृष्टिभ्रम!
खुद को जकड़े मिली,
उनकी अपनी ही मतिभ्रम !!
बस यही दृष्टिभ्रम,
धर्मान्धता लिए खड़ी है !
इसीलिए खुदा की इबादत ,
यहाँ व्यापार से जुड़ी है !!
लेकिन यहाँ पर ,
एक चीज़ तो बड़ी नाचीज है !
प्यार जिसमें हुआ ,
उसमें वासना का बीज है !!
इसी धर्म की बिबाई पड़ी है ,
अपनी धरती के पाँव में !
वहाँ पर खुदा दुःखी है ,
अपने धर्म की छाँव में !!
कुरान की अभिव्यक्ति ,
क्या इतनी गरीब है !
या जो बात तुमने पढी,
वह बात अजीब है !!
में तो हज यहाँ पर ,
हर रोज करतां हूँ !
अपने काम-काज की,
नियमित नमाज पढता हूँ !!
ये धर्म ही कातिल हुआ ,
दोस्तो इसे अब तोड़ दो!!
पत्थर किसी शैतान पर नहीं ,
मेरे मदीने पर फैंक दो!!
अपने मन से पत्थर फैंक ,
तुम गले मिल के तो देखो !
मेरे धर्म की एक आयत ,
तुम पढ कर के तो देखो !!
प्रेम का दास बनकर बिकोगे,
दया के भाव में !
जब हिंसा त्यागकर निकलोगे,
अपने जीवन के बर्ताव में !!
मैं देखकर सोचता हूँ ,
व्यक्तियों के ठहराव में !
यहाँ अपना अपनों से दूर है ,
इस गृह के पड़ाव में !!
-अबध कुमार मिश्र