विज्ञापन

राधिका की अगन सब चँदन हो गई

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बज उठी बाँसुरी जब सखे स्याम की
        
                                                    
                            
राधिका की अगन सब चँदन हो गई

दरस ते पूर्व गोकुल की गलियाँ सभी
सूनी सूनी सी थीं ना उमंगें जगीं
क़दम की छाँव भी तब उदासी भरी
रास की गोपियाँ ना विरह में पगीं
तुम मिले तो छलकने लगीं गागरें
हर गली प्रेम जमुना मगन हो गई

अधर पे जब धरी तुम ने मुरली सखा
सुध बुध भूल कर सब दिशाएँ रुकीं
पवन थिर हो गई थिर हुए देवता
चाँद तारों की भी तब निगाहें झुकीं
तान ऐसी छिड़ी साँवरे की वहाँ
सगरी सृष्टि ही ज्यूँ सपन हो गई

मैं नहीं अब मेरी मैं तिहारी भई
श्याम रँग में मैं ऐसे रंगी साँवरे
दर्पण देखूँ तो मूरत तिहारी दिखे
रोम रोम में तुम ही बसे बावरे
मिट गया भेद राधा औ घनश्याम का
आत्मा ही परम ब्रह्म धन हो गई

-भानु शर्मा रंज
 
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all