विज्ञापन

मुझे आज खुद से जुदा कर रहे हो

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गीत
        
                                                    
                            

सुना है कि अब दूरियां चुन रहे हो
मुझे आज खुद से जुदा कर रहे हो

अगर पास आना महज एक छल था
तो फिर स्वप्न इतने सलोने बुने क्यों
तपन ही लिखी थी अगर भाग्य में तो
घने मेघ सावन के तुमने चुने क्यों
हृदय में जगा कर के उम्मीद झूठी
बताओ ये कैसा दगा कर रहे हो
सुना है कि अब दूरियां चुन रहे हो
मुझे आज खुद से जुदा कर रहे हो


कहा था कि बंधन ये शाश्वत रहेगा
कहा था कि युग युग का नाता हमारा
मगर आज टूटे हैं सारे वो सपने
भंवर में ही छूटा है अपना किनारा
डुबो कर मेरी नाव इस धार में तुम
शुरू एक नई ही कथा कर रहे हो
सुना है कि अब दूरियां चुन रहे हो
मुझे आज खुद से जुदा कर रहे हो

हथेली से मेरी हथेली छुड़ा कर
तुम्हारी भी अंगुलियां कांपती हैं
दबा कर के होठों तले सिसकियों को
ये आंखें भी अपना क्षितिज मापती हैं
मुझे सौंप कर आंसुओं का समंदर
समर्पण को मेरे वृथा कर रहे हो
सुना है कि अब दूरियां चुन रहे हो
मुझे आज खुद से जुदा कर रहे हो

-भानु शर्मा रंज
 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3563 कविताएं

View Profile