विज्ञापन

बिसर गयौ सब ग्यान

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            गीत
        
                                                    
                            

तेरे स्याम सलोने मुख पै वारूँ अपने प्रान
मुरली की मीठी धुन सुनि कै बिसर गयौ सब ग्यान

यमुना के तट कदम छाँव में राची रास फुहार
नैनन सों नैनन की बतियाँ मीठी सी मनुहार
सुध बुध मोरी खोय गई है सुनि बंसी की तान
मुरली की मीठी धुन सुनि कै बिसर गयौ सब ग्यान

चन्दा की उजली रजनी में अद्भुत रूप दमकतौ
अधरन पै मुसकान सजी है रस प्याला छलकंतौ
हियरे में उठती है हलचल घायल कर गए बान
मुरली की मीठी धुन सुनि कै बिसर गयौ सब ग्यान

कारी अलकें घुँघराली ज्यों सावन कारी रैन
चंचल चितवन मदन बावरी छीन लेत सब चैन
बाँवरी सी डोलत कुंजन में भई जगत अनजान
मुरली की मीठी धुन सुनि कै बिसर गयौ सब ग्यान

रोम रोम रमि गयौ साँवरौ साँस साँस महकाय
बिन दरसन नहिं धीर बँधत है नैन नीर ढरि जाय
भानु रंज की एकै अरजी राखौ मोरा मान
मुरली की मीठी धुन सुनि कै बिसर गयौ सब ग्यान
-भानु शर्मा रंज
 
3 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all