तुम खो न जाना इन राहों में,
यहाँ बारिश भी होगी यहाँ पतझड़ भी होगा,
आंसू गिरेगा एक आँख से फिर मुस्कुराहट भी बनेगा।
किसी दिन शिकस्त होगी कभी परचम भी होगा,
कैद होगी कभी, कभी परवाज़ होगा।
होगा मिलन कभी, कभी कोई दूर होगा,
कभी होगा वो खुश कभी मजबूर होगा।
के वो होगा कभी काबिल कभी माज़ूर होगा,
होगा वो कभी बदनाम कभी मशहूर होगा।
ज़बान से निकला हुआ हर लफ्ज़ एक दिन कुबूल होगा,
और इस तरह ये सफर मुकम्मल होगा।
मगर,तुम खो न जाना इन राहों में।।
-काशिफा