विज्ञापन

उसी को अपना कर्ज़दार बनाया था?

Kartham

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जब भी कोई बात बिगड़ती,
        
                                                    
                            
मैं पुराने किस्से खोल बैठता।
तुमने क्या-क्या पाया मुझसे,
हर एक बात को तोल बैठता।

"याद है, तुम्हारे लिए मैंने,
कितनी बार ख़ुद को मोड़ा था।
तुम्हारी एक ख़ुशी की ख़ातिर,
अपना हर ज़रूरी काम छोड़ा था।"

तुम चुपचाप सब सुनते रहते,
मैं अपनी गिनती करता था।
तुम रिश्ता बचाने आए थे,
मैं एहसानों का ज़िक्र करता था।

एक दिन तुमने धीमे से कहा,
"मुझे साथ चाहिए, खैरात नहीं।
जो कुछ भी किया तुमने मेरे लिए,
वो प्यार था, कोई उधार नहीं?"

मैं उस वक़्त भी चुप न हुआ,
अपनी ही सफ़ाई देता रहा।
तुम अंदर ही अंदर टूटते रहे,
और मैं बस हिसाब लेता रहा।

फिर तुमने कुछ माँगना छोड़ा,
न कोई ज़िद, न कोई आस रखी।
मैं हर बहस में जीतता गया,
और तुमने बस चुप्पी साधे रखी।

आज सोचता हूँ तो शर्म आती है,
वो सब जताना ज़रूरी क्यों था?
जो प्यार से किया था कभी,
उसका हिसाब बताना ज़रूरी क्यों था?

तुमसे मोहब्बत की थी मैंने,
या कोई कर्ज़ चुकाया था?
जिसे अपना सब कुछ माना,
उसी को अपना कर्ज़दार बनाया था?
 
32 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr Madhavi

5 कविताएं

View Profile

Kavi kumar

4 कविताएं

View Profile

Manju Sharma

3646 कविताएं

View Profile

binoy mb

520 कविताएं

View Profile

Shabnam Chhipa

14 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7745 कविताएं

View Profile

Hari Shankar

7098 कविताएं

View Profile