विज्ञापन

उनहत्तर की दहलीज पर

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज अड़सठ की आख़िरी गिरह खुल गई,
        
                                                    
                            
और उनहत्तर की नई किताब सामने आ गई.

वही अड़सठ...
जिसे बचपन में बोलते हुए, जुबां अक्सर लड़खड़ाया करती थी,
वही उनहत्तर...
जो लय में बहकर अक्सर, उनसठ के भ्रम में उलझ जाया करती थी।

आज आईने ने चुपके से कान में कहा—
"मुबारक हो, तुम वक़्त के एक और हसीन मोड़ पर आ गए हो।"

ये जो बालों में थोड़ी चांदी आई है,
ये महज़ उम्र नहीं, तजुर्बों की जमा-पूंजी है।
ये जो चेहरे पर वक़्त की कुछ लकीरें हैं,
इनमें गुज़रे हुए बरसों की मुस्कुराती कहानियां हैं।

साठ की वो पुरानी, जानी-पहचानी गली, अब पीछे छूट रही है,
और सत्तर का वो नया, संजीदा सा दरवाज़ा, मुस्कुराकर इस्तक़बाल कर रहा है।

मैं आज बचपन की उस भूल पर हंसता हूँ,
जो उनहत्तर को उनसठ समझकर रास्ता भूल जाता था।
अब समझ आया... कि ज़िंदगी का रास्ता कभी ग़लत नहीं होता,
हर मोड़, हर पड़ाव अपनी एक मुकम्मल कहानी रखता है।

चलो, आज इस उनहत्तर की दहलीज पर,
बचपन की उस लड़खड़ाती गिनती को फिर से गले लगाते हैं।
ख़ुद को दुआ देते हैं, ख़ुद का शुक्रिया करते हैं,

कि ऐ 'कपिल', ज़िंदगी का ये सफ़र बड़ा ख़ूबसूरत रहा।
-कपिल देव जुल्का
 
3 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7752 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8293 कविताएं

View Profile