विज्ञापन

उम्र की जेब और मोहब्बत का ख़ज़ाना

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            उम्र की जेब से सिक्का एक और गिरा है आज,
        
                                                    
                            
बधाइयों के शोर में, कहीं दूर मुस्कुराता है कोई साज़।

बच्चों ने पूछा, "क्या दें तोहफ़ा आपको इस बार?"
पापा ने हँसकर समेट लिया, आँखों में पूरा संसार।

बोले, "जितना मैं ख़र्च कर सकूँ इस छोटी सी ज़िंदगी में,
उससे कहीं ज़्यादा बचा रखा है वक़्त ने मेरी बंदगी में।

ख़ज़ाना साँसों का, यादों का, अब कम नहीं होता,
जो कमाया है अपनों से, वो कभी ख़त्म नहीं होता।"

अड़सठ की वो ढलान, जहाँ जुबाँ भी थोड़ा लड़खड़ाती थी,
बचपन की वो भूल, जो अक्सर याद आकर गुदगुदाती थी।

साठ की वो उलझी हुई गिनती, वो रास्ता भटक जाना,
अड़सठ के बाद उनहत्तर कहकर, फिर उनसठ पर लौट आना।

आज उस साठ के आख़िरी छोर पर खड़ा हूँ मैं,
वक़्त की इस धूप-छाँव में, थोड़ा और बड़ा हूँ मैं।

उनहत्तर की इस नई दहलीज़ पर कदम रखा है,
तजुर्बों की एक मुकम्मल किताब को चखा है।

मैं 'कपिल', जो कल तक बस एक अदना सा नाम था,
आज इस भरे-पूरे कुनबे का एक हसीन अंजाम हूँ।

तुम सबका शुक्रिया, जो इस सफ़र में हमक़दम रहे,
मेरी हर हँसी, मेरे हर अश्क के गवाह, मेरे अपने रहे।

ये उम्र का उनहत्तरवाँ (69वाँ ) साल, कोई ढलती हुई शाम नहीं,
ये तो मोहब्बत की वो नज़्म है, जिसका कोई अंत नहीं।
-कपिल देव जुल्का
 
6 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7752 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

572 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

7037 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

948 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8293 कविताएं

View Profile