विज्ञापन

सुलझा कर धागे सारे, कोई नया गीत गुनगुनाना ही होगा।

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यह जो छोटी-सी इक सोच की खिड़की है न,
        
                                                    
                            
इसमें से झांको तो बस शंका की धूल उड़ती है।
पेड़ की सूखी शाख़ से कोई पत्ता गिरे, तो डर लगता है,
सर्द कोहरा हर एक ख़्वाब को आख़िर निगल जाता है।
एक साया सा हर आहट पे चौंक जाता है,
और बंद मुट्ठी में अंधेरा सिमट आता है।

शंका...
जैसे कोई भीगी हुई सीढ़ियों पर फिसल जाए,
जैसे चाय की प्याली में कोई तिनका तैर जाए।
यह वो सावन है जो रास्तों को दलदल कर दे,
और चलते हुए कदमों से उनका यक़ीं छीन लेता है।

मगर ज़रा सोच का दायरा बढ़ा कर तो देखो,
इस तंग दरीचे से बाहर कदम बढ़ा कर तो देखो।

जब सोच बड़ी होती है,
तो धूप की एक कतरन भी आंगन को रोशन करती है।
पेड़ की शाख़ पे बैठी चिड़िया फिर से चहकने लगती है,
गले शिकवे की जो बर्फ़ जमी थी, वो पिघलने लगती है,
और बंद गिरहें खुद-ब-खुद खुलने लगती हैं।

बड़ी सोच...
जैसे तपती दुपहरी में बरगद की ठंडी छांव,
जैसे भीगी मिट्टी की सोंधी ख़ुशबू से महके सारा गांव।
यह वो समाधान है, जो चुपके से कानों में कहता है—
"ठहर, रात कितनी भी काली हो, सवेरा तो यहीं रहता है।"

आओ 'कपिल', इस छोटी सोच के कागज़ को मोड़कर फेंक दें,
और आसमां के फैलाव को अपनी बांहों में समेट लें।
शंकाओं के कांटों से दामन छुड़ाना ही होगा,
सुलझा कर धागे सारे, कोई नया गीत गुनगुनाना ही होगा।
-कपिल देव जुल्का
 
27 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11235 कविताएं

View Profile