विज्ञापन

काँच के उस नाज़ुक टुकड़े को, पत्थर की कसौटी पर कसने बैठे हैं।

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सफ़ेद काँच सा, बिल्कुल साफ़-सफ़ाफ़ था मेरा सुख,
        
                                                    
                            
न जाने किस मुंडेर पर बैठी दुनिया को था इससे तअल्लुक़।

मैं तो बस गुनगुनाया था अपनी ही किसी अनकही धुन में,
पर अजनबी राहों की नज़रों में, वो भी ठहरा एक गुनाह।

काँच मासूम था, क्या जाने यहाँ मुस्कुराना भी एक इज़ाज़त है,
यहाँ तो हर आँख में पलता, किसी पुराने ग़म का साया है।

जो ख़ुद न मुस्कुरा सके, वो औरों की हँसी तराशने बैठे हैं,
काँच के उस नाज़ुक टुकड़े को, पत्थर की कसौटी पर कसने बैठे हैं।

सहेजा था मैंने तो बस उसे अपनी हथेली की नर्मी में 'कपिल',
अब वो काँच टूट भी गया तो क्या, मेरा सुख तो साफ़-सफ़ाफ़ था!
-कपिल देव जुल्का
 
48 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11217 कविताएं

View Profile