.जो सिमट जाए ज़ेहन, तो हर तरफ़ बस जाल दिखता है,
हर एक साए में छुपा, ख़ौफ़नाक सवाल दिखता है।
शंका की दीमक जहाँ, उम्मीद की शाख़ें कुतरती है,
वहाँ अपनों की पाकीज़ा वफ़ा में भी मलाल दिखता है।
पर जो खोले परवाज़ अपनी, आसमाँ को छूने की ख़ातिर,
उसे काँटों के दामन में भी, ख़ुशबुओं का कमाल दिखता है।
बड़ी सोच जब मख़मली शाल ओढ़े मुस्कुराती है,
तो हर उलझन, हर इक दर्द का मुकम्मल हल दिखता है।
यह छोटी सोच ही तो है, जो दिल की बस्ती उजाड़ती है,
मोहब्बत के हसीं बाग़ों में, शक़ के बीज डालती है।
ज़रा ख़ुद को बड़ा कर, देख इस क़ायनात के हुस्न को,
तेरी एक वसीअ सोच, हर ग़म का आशियाना बदलती है।
ये दर्द जो सीने में है, इसे शंका का ज़हर मत दे,
उठ, कि तेरी रूह को अब, उम्मीद का नया साल दिखता है।
कह रहे हैं 'कपिल' कि बस सिर्फ़ अपनी नज़र का फ़र्क है,
बड़ी सोच के साहिल पर, हर मौज में सुकून-ए-बेमिसाल दिखता है।
-कपिल देव जुल्का