विज्ञापन

ख़ामोशी की एक नाज़ुक डोर खिंची रहती है

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुस्कुरा कर देखना—
        
                                                    
                            
जैसे किसी सूनी दहलीज़ पर
दबे पाँव कोई दीया रख आना,
न कोई आहट, न कोई शोर,
न भीतर से द्वार खुलने की कोई आस।
यह उस पुरवाई-सी है
जो ख़ुद-ब-ख़ुद चलती है,
और चलते-चलते
वक़्त के लिखे नतीजों को मोड़ देती है।

और देख कर मुस्कुराना—
जैसे बरसों बाद किसी भूली हुई चिट्ठी का
अचानक हाथ लग जाना,
और पीले पड़े काग़ज़ों के बीच
अपनी ही साँस की गर्माहट पा लेना।
यहाँ नज़र पहले ठहरती है,
रूह को पहचानती है,
और फिर होंठों पर एक धीमी-सी लकीर खिंचती है—
जो कभी-कभी
बरसों से जमी रिश्तों की बर्फ़ को
चुपचाप पिघला देती है,
या फिर किसी अनकहे फ़ासले को
और गहरा कर जाती है।

मोहब्बत कोई बही-खाता नहीं,
कि हर जोड़ बराबर ही निकले।
यह तो बस दो छोर हैं—
एक में हम ख़ुद को लुटाते हैं,
दूजे में ख़ुद को पाते हैं।
और इन दोनों के दरमियाँ
ख़ामोशी की एक नाज़ुक डोर खिंची रहती है—
जिस पर कभी क़िस्मत के क़दम पड़ते हैं,
और कभी 'कपिल' की तन्हा बेबसी।
-कपिल देव जुल्का
 
3 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile