विज्ञापन

पर ये दिल तो बस अपनी ही राख में खो जाता है।

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ये जो हर मोड़ पर ठहराव सा आ जाता है,
        
                                                    
                            
ज़हन में टूटती ज़ंजीर का ख़याल आता है।

वो मुझसे कहते हैं कि अब याद मत किया करो,
उन्हें क्या पता, ये दिल किस आग में पिघल जाता है।

अगर भूल पाया तो ज़रूर याद करूँगा,
अभी तो रूह का हर एक ज़ख़्म मुस्कुराता है।

मोहब्बत और इंक़लाब में कोई फ़र्क़ नहीं होता,
दोनों जगह इंसान सिर्फ़ अपनी जान गँवाता है।

एक तरफ़ तुम्हारी आँखों के वो भीगे हुए मौसम,
एक तरफ़ भूखे बच्चों का चेहरा लहू रुलाता है।

मैं कैसे समेटूँ ख़ुद को इन तंग गलियों में,
जब सारा मुल्क ही मुझे बेघर नज़र आता है?

तुम्हारी ज़ुल्फ़ की छाँव बहुत हसीन है लेकिन,
मज़दूर की छाती का पसीना मुझे बुलाता है।

अगर कभी इस दर्द-ए-दिल से रिहाई मिल गई,
तो समझूँगा कि मेरा वजूद ख़त्म हो जाता है।

जो भूल पाऊँ तो तुम्हें याद भी कर लूँ शायद,
पर ये दिल तो बस अपनी ही राख में खो जाता है।
-कपिल देव जुल्का
 
41 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile