विज्ञापन

जो भूलूँ तो समझूँ कि मैं मर चुका हूँ

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            धुआँ हर तरफ़ है, झुलसता जिया है,
        
                                                    
                            
ये कैसा हमें वक़्त ने ग़म दिया है।

जिन्हें नाज़ था अपनी तानाशाही पर,
उन्हें आज जनता ने पानी पिलाया है।

अगर भूल पाया तो भूलूँगा तुमको,
अभी तो ये ख़ंजर कलेजे में धंसा है।

तुम्हारी मोहब्बत भी इक जंग ही थी,
जहाँ हर सिपाही मलाल में मरा है।

सड़क से उठा जो इंक़लाब का नारा,
वही आज संसद का मातम बना है।

हवाओं में घुली है बारूद की ख़ुशबू,
मगर दिल में अब तक वो चेहरा बसा है।

जो भूलूँ तो समझूँ कि मैं मर चुका हूँ,
ये दीवाना आख़िर कहाँ रुक सका है!
-कपिल देव जुल्का
 
13 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7668 कविताएं

View Profile