विज्ञापन

अजब दोराहे पर लाकर खड़ा कर ही दिया तूने,

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            न जाने किस तरफ़ अब ये क़दम ले जाएँगे मुझको,
        
                                                    
                            
कि हर रस्ते पे अपने ही कई हिस्से गँवाने हैं।

उड़ूँ गर आसमानों में, तो फिर मिट्टी बिखरती है,
ठहर जाऊँ ज़मीं पर तो, कई सपने जलाने हैं।

सुबह की सर्द चाय और ये अख़बार के पन्ने,
मेरे हिस्से में बस भागते से लम्हे पुराने हैं।

कमाए सिक्के लाखों, पर ख़रीदा कुछ नहीं जाता,
सुकूँ की छाँव के आगे, ये सब महँगे ख़ज़ाने हैं।

उधर माँ की निगाहें हैं, किसी का इंतज़ार भी है,
इधर दफ़्तर की दीवारों पे कुछ ऊँचे ठिकाने हैं।

अजब दोराहे पर लाकर खड़ा कर ही दिया तूने,
ज़रा-सी ज़िंदगी है और कई रिश्तों के ताने हैं।

समझ आता नहीं किस मोड़ पर जाकर रुके 'कपिल',
यहाँ ख़ुद से ही मिलने के, अभी कितने बहाने हैं।
-कपिल देव जुल्का
 
9 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile