विज्ञापन

कितने बड़े दिल के घाव है छिपाए!!

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हथेली पर जो थोड़ी सी ज़मीं अपनी बची है,
        
                                                    
                            
उसी में सब्र का इक नन्हा पौधा बो दिया है।
ज़माना तेज़ क़दमों से गुज़रता जा रहा था,
मगर मैंने ज़रा सा वक़्त को भी रोक देखा।

जो फल इस वक़्त से पहले गिरे कच्चे दरख़्तों से,
हमेशा खट्टे ही उतरे वो दिल के ज़ायके में।
सुना है सब्र की मिट्टी बड़ी ही तल्ख़ होती है,
मगर जब यह पनपता है तो आँखें भीगती हैं।

घनी पत्ती की ओटों से ज़रा सी धुंध छँटती है,
हवाएँ गुनगुनाती हैं, सुकूँ आँगन में आता है।
तुम्हारे और मेरे दरमियाँ जो दूरियाँ थीं,
उन्हें इस छाँव ने आहिस्ता-आहिस्ता छुआ है।

तपिश की धूप में और बेबसी के सख़्त मौसम में,
यह पौधा चुपके-चुपके ज़िन्दगी को रस पिलाता है।
कोई जल्दी नहीं है अब मुझे मंज़िल पे जाने की,
कि इसकी छाँव में आकर समय भी सुस्ताता है।

सुलगती रात की सिगड़ी में कुछ यादें जलाकर अब,
'कपिल' ख़ामोशी की चादर पे कोई नज़्म लिखता है।
-कपिल देव जुल्का
 
43 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11203 कविताएं

View Profile