विज्ञापन

जिसका कोई मक़सद न था, बस एक एहसास आधा था।

Kapil Dev Julka

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कभी जो फ़ुर्सत मिले, तो सोचना ज़रूर,
        
                                                    
                            
वो बेवजह की मसरूफ़ियत क्या थी,
वो बे-बात के पैग़ाम, वो ख़यालों की गुफ़्तगू,
तुम्हारे वक़्त को चुराने की वो मुसलसल आदत क्या थी।

एक दिन ये राब्ते धुंधले पड़ जाएंगे,
चुपके से ये वक़्त की सिलवटों में खो जाएंगे,
तब तुम ढूँढोगे हर तरफ़ एक शोर, एक दस्तक,
पर सिर्फ़ ख़ामोशियों के साए नज़र आएंगे।

वो जो एक शख़्स था नादान सा,
जो तुम्हारी बेरुख़ी को भी दुआ समझता था,
तुम्हारी एक 'हाँ' की उम्मीद में,
अपने सारे लम्हे तुम्हारे नाम लिखता था।

अब न वो ज़िद होगी, न वो तक़ाज़ा होगा,
न वो रात गए स्क्रीन पर चमकता कोई वादा होगा,
तरस जाओगे तुम उस एक बे-मायने से लफ़्ज़ को,
जिसका कोई मक़सद न था, बस एक एहसास आधा था।

मैसेज नहीं थे वो, धड़कनों के नक़्श थे,
जो तुम्हारे दिल के पन्नों पर बिखरना चाहते थे,
मगर तुम मसरूफ़ रहे दुनिया की नुमाइशों में,
और 'कपिल' ख़ामोशी की चादर ओढ़कर गुज़र गया।
-कपिल देव जुल्का
 
37 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7772 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile