बड़ा मज़लूम है यह दिल सताया आपने इसको ।
अरे यह दिल्लगी क्या है बताया आप ने इसको ।
कभी फूलों के विस्तर पर कभी काॅंटों के विस्तर पर -
हुआ मन आपका जब भी सुलाया आपने इसको ।