विद्रोह
उन्होंने विद्रोह
कर दिया है
तुम्हारी खून चूसती नीतियों के खिलाफ़
तुम भड़काते हो उनको एक दूसरे के खिलाफ़
वह भी जीना चाहते हैं ज़िंदगी के कुछ पल
मिलजुल कर
एक दूसरे के साथ
मत देना तुम उन्हें खैरात
मत बुलाना तुम उन्हें अपने उत्सवों पर
उन्हें उनकी मेहनत ज़रूर देना।
हां
अब तुम नहीं जला पाओगे उनके प्यार की बस्ती
उनकी है अपनी हस्ती
और
तुम्हे ख़त्म कर देगी
तुम्हारी ही यह झूठी हस्ती।
-कमल नयन शर्मा