विज्ञापन

चारों तरफ़ मेले हैं पर हम अकेले हैं

Kamal Nayan Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पेड़ थे, फूल थे, फल थे,जंगल थे ,पहाड़ थे, बर्फ़ थी,नदी थी,गाय थी,
        
                                                    
                            
गौशाला थी,दूध था,दही था,घी था
छाछ थी,बैल थे,हल था,खेत थे,
खलिहान थे, सब्ज़ी थी,घर था,
रस्ता था,रेल थी,बस थी
अपनों के मेले थे,न कभी अकेले थे

वक़्त बदला, गांव बदला,हम भी बदले हैं
शहर हैं,मकान हैं,गलियाँ हैं,मैं भी हूं
तू भी है,वो भी हैं
हर तरफ़ मची हुई बस मैं मैं मैं.. है
कंक्रीट के जंगल हैं ,
मंगल के नाम पर हर जगह अमंगल
है,
चारों तरफ भीड़ है, छोटा सा नीड है
रोटी की दौड़ है, इक अजब होड़ है
रात भर न सोये हैं,अपने में खोये हैं ।
चारों तरफ मेले हैं,पर हम अकेले है

- कमल नयन शर्मा
32 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7777 कविताएं

View Profile

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile