विज्ञापन

सूखी शाख़

kamal jha

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सूखी शाख़ पर बैठा एक पँछी सोच रहा था।
        
                                                    
                            
बीते लम्हों की यादों में चुपचाप खो रहा था।
हर बार इसने दी थी छाँव, धूप से मुझे बचाया था।
आँधियों, बारिश और तपिश में अपना आँचल फैलाया था।
आज न पत्ते, न हरियाली—फिर भी इसका मान करूँ।
जिसने जीवन भर निभाया, आज उसे कैसे छोड़ चलूँ?
सुख के साथी बहुतेरे मिलेंगे, दुख में साथ वही अपना।
उपकारों का मोल समझना—यही है जीवन का सच्चा सपना।
आज सूखा है तो क्या हुआ, इसका ऋण मैं भूल न पाऊँगा।
जब तक साँसें साथ रहेंगी मेरी, इस डाली पर लौट आऊँगा।
— कमल किशोर झा 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile