विज्ञापन

उनके पसीने से सींची हुई अपनी हर एक सौगात लिखूं।

kalu ram

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इतना लिखूं कि खुद की थकान लिखूं,
        
                                                    
                            
या दिन भर की भागदौड़ में छुपी अपनी पहचान लिखूं।
इतना लिखूं कि खुद के गम लिखूं,
या रात के अंधेरे में चुपचाप बहते हुए आंसुओं का मौसम लिखूं।
इतना लिखूं कि खुद के संघर्ष लिखूं,
या हर ठोकर के बाद फिर से उठ खड़े होने का हर्ष लिखूं।
पर जब भी कलम उठाता हूँ अपनी कहानी लिखने को,
रुक जाता हूँ यह सोचकर कि आखिर सबसे बड़ा बलिदान किसका लिखूं।
मेरी थकान तो बस मेरे आज की है,
उनकी पूरी उम्र ही मेरी खुशियों की मोहताज रही है।
मेरे गम तो चंद पलों के मेहमान हैं,
उन्होंने तो अपने हर दर्द को छुपाकर हमें दी मुस्कान है।
इसलिए अब खुद की दास्तान को यहीं विराम देता हूँ,
अपने हर लफ्ज़ को उनके चरणों में प्रणाम देता हूँ।
इतना लिखूं कि अब बस उस महान पिता के जज़्बात लिखूं,
उनके पसीने से सींची हुई अपनी हर एक सौगात लिखूं।
21 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7673 कविताएं

View Profile