विज्ञापन

मैं राष्ट्र के माथे पर नया इतिहास लिख सकती हूं।

Kajol Uikey

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं अपने मौन में भी एक आवाज़ रखती हूं,
        
                                                    
                            
मैं टूटकर भी जीने का अंदाज़ रखती हूं।

मेरे कदमों को रोकने की कोशिशें बहुत हुईं,
मैं अपने राह बनाने का आग़ाज़ रखती हूं।

मुझे कमज़ोर समझने की भूल मत करना,
मैं आंधियों में जलने वाला चिराग़ रखती हूं।

मैंने ही बीज बोए हैं आने वाले कल के,
मैं अपनी कोख में सपनों का संसार रखती हूं।

नहीं चाहिए मुझे किसी रहम की रोशनी ,
मैं अपने हिस्से का सूरज तलाश रखती हूं।

कभी कलम बनकर अन्याय से सवाल करती हूं,
कभी श्रम बनकर धरती का श्रृंगार करती हूं।

मैं युद्धभूमि में साहस की मिसाल बन सकती हूं,
मैं ज्ञान की मशाल से अंधेरा मिटा सकती हूं।

मेरी पहचान केवल किसी रिश्ते से नहीं है,
मैं अपने नाम से जीने का अधिकार रखती हूं।

मुझे बराबरी का अवसर तो देकर देखिए,
मैं राष्ट्र के माथे पर नया इतिहास लिख सकती हूं।

मैं नारी हूं, मेरी सीमा तय न करना तुम,
मैं अपने भीतर एक पूरा आकाश रखती हूं।
-काजोल उइके
 
28 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile