कई सवाल दिल में लिए, ख़ामोश चल रही हूं,
मैं ज़िंदगी की राहों में, ख़ुद को तलाश रही हूं।
हर चेहरे पर हंसी, हर आंख में कहानी,
मैं दर्द की किताबों को, चुपचाप पढ़ रही हूं।
मिट्टी से जन्म लेकर, मिट्टी में मिलना है,
फिर किसलिए मैं दुनिया में, अहंकार पाल रही हूं।
जो बांट दे उजाला, वही बड़ा है जग में,
मैं एक छोटा दीपक बन, अंधियारों से लड़ रही हूं।
न दौलतों की चाहत, न शोहरतों की ख्वाहिश,
मैं नेकियों की राह पर, बस कदम धर रही हूं।
-काजोल उइके