हर ज़ख्म को हंसकर छुपाना पड़ा ,
खुद ही को खुद से मिलाना पड़ा।
कोई समझ पाया नहीं दर्द मेरा,
मुझे अश्कों को शब्द बनाना पड़ा।
टूटकर भी कभी हार मानी नहीं,
मुझे दर्द में मुस्कुराना पड़ा।
लोग पढ़ते रहे चेहरा मेरा,
मुझे हाल-ए-दिल छुपाना पड़ा।
-काजोल उइके