विज्ञापन

इंसान इतना आजाद कहाँ है ?

Jyoti Verma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            इंसान इतना आजाद कहाँ है
        
                                                    
                            
जिधर देखो
जंजीरों का जाल बिछा है
कहीं जंजीरे रिश्तो की
कहीं भावनाओ की
उथल पुथल ने अन्तेर्मन
शिथिल किया है
इंसान इतना आजाद कहाँ है ....
कहीं जंजीरे 'मन के अंधेरो 'की
कहीं 'इच्छाओ के भंवर ' ने
मानव को जकड़ा हुआ है
इंसान इतना आजाद कहाँ है
कहीं जंजीरे ज़रूरतों की
कहीं ऐशो आराम की चाहत
ने इंसान को पकड़ा हुआ है
इंसान इतना आजाद कहाँ है
कहीं जंजीरे कर्तव्यों की सनक भी
कहीं हको के लालच ने
मानव को बाँध सा रखा है
इंसान इतना आजाद कहाँ है
कहीं मजबूरियों की जंजीरों का
जाल बुना है
तो कहीं कायदों के फायदे
की रिवायत ने इंसान को बहका रखा है
इंसान इतना आजाद कहाँ है
29 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7679 कविताएं

View Profile