विज्ञापन

माँ की पुरानी साड़ी

Jyoti Barnwal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            माँ की पुरानी साड़ी
        
                                                    
                            

माँ की वो पुरानी साड़ी, सिर्फ एक कपड़ा नहीं,
उसमें सिमटी ममता का अनमोल एहसास थी।
सुबह से लेकर ढलती रात तक,
हर पल वो साड़ी मेरे सबसे पास थी।

कभी मेरे चेहरे के आँसू और पसीना पोंछ जाती,
तो कभी उसी साड़ी के आँचल में लिपटकर,
माँ छोटी बहन को पैरों पर लेटाती,
और बड़े प्यार से तेल की मालिश लगाती।

वक़्त बदला, तो वो साड़ी मचान की शोभा बन गई,
बक्से और डिब्बों के ऊपर एक ढाल बन कर तन गई।
अंदर क्या सामान था, वो तो नहीं दिखता था,
पर उस पुरानी साड़ी को देख, मेरी आँखों में यादों का सावन उमड़ता था।

फिर एक दिन... वक़्त का ऐसा थपेड़ा आया,
पलायन के सफर में, घर और मचान पीछे छूट गया।
माँ की वो साड़ी भी उसी सूने मकान में रह गई,
आज भी बहुत याद आती है, माँ की वो पुरानी साड़ी।

 
एक महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile