गांधी एक ज़रूरत बन गए
गांधी मर तो गये, पर छाप अटल छोड़ गये।
आज वाद दो ही रह गए,
या गांधी रह गए या गांधी के विरोधी रह गए।
बात उससे बड़ी यह छोड़ गये,
गांधी के विरोधी भी गांधी के भरोसे रह गये।
बात उनसे शुरू उन्हीं पर खतम,
बात ही बात में गांधी एक ज़रूरत बन गये।
कुछ हो न हो पर भारत की सूरत बन गये।
- जितेन्द्र तिवारी