विज्ञापन

कोई ख़ामोश रहकर भी भीतर ही भीतर जल रहा है।

JEEWAN DAVBILASPUR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मतलब की इस दुनिया में मतलब ही चल रहा है,
        
                                                    
                            
किसी के हिस्से का ज़हर किसी के दिल में पल रहा है।

यहाँ रिश्तों की कीमत भी ज़रूरत से तय होती है,
कोई अपना तभी तक है, जब तक काम चल रहा है।

लबों पर प्यार की बातें, निगाहों में सियासत है,
हर इक चेहरा यहाँ चेहरों के पीछे बदल रहा है।

किसी की भूख पर कोई अपनी दौलत गिन रहा है,
किसी के घर का चूल्हा आज भी मुश्किल से जल रहा है।

यहाँ एहसास बिकते हैं, यहाँ जज़्बात बिकते हैं,
कोई बाज़ार में इंसानियत का मोल कर रहा है।

जिसे समझा था अपना, वही सौदागर निकला,
मेरे भरोसे का सिक्का उसी के हाथ गल रहा है।

कोई आँसू पोंछकर भी दर्द का सौदा कर रहा है,
कोई ख़ामोश रहकर भी भीतर ही भीतर जल रहा है।

न जाने किसको किसकी बद्दुआ लगने लगी है,
हर इक शख़्स अपनी ही आग में जल रहा है।

अब किससे करें शिकायत, किसे अपना कहें हम,
यहाँ हर शख़्स अपने मतलब की राह पर चल रहा है।

मैंने तो बस इंसान को इंसान समझा था,
मगर इस दौर में यही ख़याल सबसे महँगा पड़ रहा है।

 
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

544 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7667 कविताएं

View Profile