विज्ञापन

बस देर नही’ उस वक्त में

Jaykishan Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            क्रोध का शैलाब
        
                                                    
                            
जो उठा है तेरे रक्त में
आज ये तू जान ले
बस देर नही’ उस वक्त में
सूरज की लौ से
जो तपा तेरा शरीर है
बज्र से कठोर ये
ना कोई गुरूर है
इरादों का बजन
अपने सीने में उतार ले
जल रहे वतन को
आज तू सॅवार ले
मोह से परे
मृत्यु से अंजान है तू
रक्षक के रूप में
लगता बस भगवान है तू
उठा ले शस्त्र तू
बाहें अपनी खोल दे
शत्रुओ’ को ढेर कर
विजय व्दार खोल दे
क्रोध का शैलाब
जो उठा है तेरे रक्त में
आज ये तू जान ले
बस देर नही’ उस वक्त में
12 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manoj Kumar

420 कविताएं

View Profile

Kaizad B.

7 कविताएं

View Profile