विज्ञापन

जब प्रकृति का कण-कण झूमेगा,

जयेंद्र कुमार सिंह

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आओ मिलकर दीप जलाएं,
        
                                                    
                            
मन के तम को दूर भगाएं।
केवल कुछ दीपक जलने से,
क्या इस तम की तकदीर मिटेगी?
जब हर भूखे को अन्न मिले,
तब आलोकित दिवाली होगी!
मन से मन के भेद मिटें जब,
हृदय-हृदय में प्रीत जगे जब,
हर धड़कन में प्रेम पले जब,
तब आलोकित दिवाली होगी!
बेटियाँ पाकर अपना संबल,
गर्व से छू लें नील गगन को,
उनके सपनों को पंख लगें जब,
भारत की तकदीर जगेगी,
तब आलोकित दिवाली होगी!
जब भयमुक्त धरा यह होगी,
अपने-पराए का भेद मिटेगा,
सब सबके त्योहार मनाएं,
आगे बढ़कर हाथ बढ़ाएं,
तब आलोकित दिवाली होगी!
कल-कल करती गंगा-यमुना,
फिर से निर्मल-पावन हो लें,
खारे सागर के आँसू भी,
सीपों में मोती बन रो लें।
नीला अम्बर, मद्धम पवन हो,
धुंध न हो, बस स्वच्छ गगन हो,
लौट आए वह ऋतु बसंत फिर,
भँवरें फूलों पर इठलाएँ,
जब प्रकृति का कण-कण झूमेगा,
तब दिवाली आलोकित होगी!
-जयेंद्र कुमार सिंह
39 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11203 कविताएं

View Profile