विज्ञापन

माँ का आँचल

jayant patel

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जाने कहाँ गए, बचपन के वो पल
        
                                                    
                            
था जहां माँ का, प्यारा वो आँचल।

वक्त तू मुझे एक बार वहीं ले चल
जहां मैंने खेले थे, वो खेल सरल।
दुआ में माँ का वो, हाथ कोमल
माँ से ही है, घर में चहल पहल।

मैं पी गया, ऑफिस रूपी गरल
माँ के आशीष, से जाऊंगा संभल।
खोज रहा हूँ, तेरा वो मन निर्मल
तेरा हर बात पर वो भाव निश्छल।

क्यों पड़ रही है जिंदगी में ख़लल
नहीं जरूरत, कोई ताज न महल।
बस सुना दे, सुंदर वो गीत ग़ज़ल
दरिया जो आवाज करे कल-कल।

माँ के प्यार में लगे न आज न कल
प्रेम वो वात्सल्य, न ठोस न तरल।
बहे हरेक जगह, धारा वो अविरल
आंखों में छुपा,है हर बात का हल।

मेरे ग़लतियों, पर भी कहना कुशल
माँ ही मेरे जीवन, की आय सकल।

- जयंत

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7095 कविताएं

View Profile