विज्ञापन

पहले अपना चेहरा रख

जनवादी ग़ज़लकार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            पहले अपना चेहरा रख
        
                                                    
                            
फिर कोई आईना रख।

हर इन्साँ में कमियाँ हैं
मगर इरादा अच्छा रख।

सहरा भी सूखा न रहे
पानी आँख में इतना रख।

सूरज उगने वाला है
खिड़की का मुँह सीधा रख।

देख मगर उन तारों को
लक्ष्य हमेशा ऊँचा रख।

क्या रक्खा मंदिर मस्जिद में
घर में ईश्वर अल्ला रख ।

कुन्दन भी तारीफ़ करे
ख़ुद को इतना सच्चा रख।

लेागों की बातें भी सुन
लेकिन निर्णय अपना रख।
--- डी एम मिश्र
23 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

968 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7761 कविताएं

View Profile

Suman Tripathi

15 कविताएं

View Profile