विज्ञापन

भँवर में है कश्ती किनारे कहाँ हैं

जनवादी ग़ज़लकार

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भँवर में है कश्ती किनारे कहाँ हैं
        
                                                    
                            
ख़ुदा की क़सम वो हमारे कहाँ हैं

फ़जायें कहाँ हैं, बहारे कहाँ हैं
फ़िदा जिन पे दिल वो नज़ारे कहाँ हैं

बहुत दम अभी तक तो भरते रहे वो
ज़रूरत पड़ी तो सहारे कहाँ हैं

मुसाफ़िर समझकर हमें भूल जाना
किसी और के हम, तुम्हारे कहाँ हैं

उन्हीं की खुशी में हमारी खुशी है
गो जीते हैं हम पर वो हारे कहाँ हैं

हमारी नज़र बस उन्हें ढूंढ़ती है
बताओ कि आंखों के तारे कहाँ हैं

सरेआम का़तिल गुनहगार घूमें
दरोगा पुलिस अब वो सारे कहाँ हैं
- एम मिश्र
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile

malti gupta

16 कविताएं

View Profile

Md Iftekhar

4 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7233 कविताएं

View Profile