मेरी गुरबत से भला क्या बचा होगा
दिल का कोना कोना जला होगा
सब्र से मुझे कुछ हासिल नहीं
अब फ़िर सब्र से सामना होगा
ग़म ए सहरा है मेरी ज़िंदगी
ग़म ए समंदर भर चुका होगा
कितनी उम्र बाक़ी है मालूम नहीं
अब तो बस दिन गुजारना होगा
रब नवाजेगा हस्र में तो क्या जमशेद
हम गरीबों के ग़म का क्या मदावा होगा
-नूर हसन