विज्ञापन

सत्यस्य सत्यम् - परमात्मा की ओर

Jagdish Prasad

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            "सत्यस्य सत्यम् - परमात्मा की ओर"
        
                                                    
                            

हे परमसत्य, सर्वशक्तिमान, हे परमात्मा महान,
तू ही 'सत्यस्य सत्यम्' है, तू ही सत्य का प्रमाण।।

तेरी वेद-आज्ञा ही सत्य है, यही मेरा विश्वास है,
तेरे रचित जगत में, अनित्य का ही वास है।।

यह जगत बनता है, बदलता है, और मिट जाता है,
पर आत्मा न कभी बनती, न बदलती, न मिट पाता है।।

मैं कौन हूँ? यह प्रश्न, मुझे बार-बार सताता है,
शरीर-मन अनित्य हैं, आत्मा ही नित्य कहलाता है।।

इसलिए मैं भी सत्य हूँ, प्रकृति मात्र मेरा आवरण है,
अष्टांग योग का बल दे, यही मेरा निवेदन है।।

यम-नियम का पालन करूँ, स्वाध्याय-सत्संग से जुडूँ,
पुरुषार्थ से तेरे दिव्य स्वरूप को, मैं जान सकूँ।।

मेरी वाणी, विचार, कर्म में, सत्य प्रतिष्ठित हो जाए,
हानि सहकर भी मैं, सत्य का मार्ग न छोड़ पाऊँ।।

जो जैसा है, उसे वैसा ही, देखूँ, मानूँ, आचरण में लाऊँ,
वेद को स्वतः प्रमाण मानूँ, अविद्या को दूर भगाऊँ।।

हंस जैसा नीर-क्षीर विवेक, मुझे तू प्रदान कर,
अनित्य भोगों से विरक्त हो, सत्य का ही वरण कर।।

सुख-दुःख, लाभ-हानि के द्वंद्व में, मुझे अडिग रखना,
सत्य व परोपकार पर, मेरी निष्ठा को रखना।।

जैसे यज्ञ की अग्नि, आँधी में भी बुझती नहीं,
वैसे ही मेरी निष्ठा, किसी तूफ़ान में डिगे नहीं।।

तू केवल बाहर ही नहीं, मेरे भीतर भी विराजमान है,
निष्पाप, अहंकार-शून्य मन में, तेरी अनुभूति महान है।।

जैसे सेवक स्वामी की आज्ञा में, आनंद को पाता है,
जैसे पुत्र पिता के संरक्षण में, निर्भय हो जाता है।।

वैसे ही मैं अविद्या से मुक्त हो, तेरी शरण में आऊँ,
ज्ञान, कर्म, उपासना से, मुक्ति का परमानंद पाऊँ।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
4 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Hari Shankar

7098 कविताएं

View Profile

1 कविता

View Profile

1 कविता

View Profile

1 कविता

View Profile